सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भाभा विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय व कंप्यूटर एप्लिकेशन संकायऔर कॉसमॉस आई क्यू एआई पुणे के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। छात्रों को नई भारतीय शिक्षा नीति के अनुसार विभिन्न पाठ्यक्रम के साथ-साथ स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम ,ट्रेनिंग प्रोग्राम, इंटर्नशिप एंड प्लेसमेंट हेतु यह करार किया गया ।
जिसमें मुख्य तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी से जुड़े कॉन्सेप्ट छात्रों को समझाएं जाएंगे । कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु दिलीप कुमार डे ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है साथ ही साथ स्किल डेवलपमेंट एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर उद्योग की जरूरत के अनुसार छात्रों को तैयार करना होगा । समझौता ज्ञापन के समय विश्वविद्यालय के सभी संकाय के डीन एवं डायरेक्टर एवं विश्वविद्यालय के रजिस्टर एवं उप कुलपति भी उपस्थित रहे।
#भाभाविश्वविद्यालय #कॉसमॉसआईक्यूएआई #एमओयू #आर्टिफिशियलइंटेलिजेंस #स्किलडेवलपमेंट #तकनीकीशिक्षा #नईशिक्षानीति