सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैरसिया आशुतोष शर्मा, एसडीओपी बैरसिया वैशाली एवं क्षेत्रीय कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा बैरसिया तहसील के श्रद्धा इंडेन ललारिया ग्रामीण वितरक एजेंसी की जांच की गई। मौके पर एजेंसी एवं गोडाउन के फ्लोर स्टॉक का मिलान किया गया। हितग्राहियों से गैस सिलेंडर प्राप्त होने संबंधी जानकारी ली।

एजेंसी संचालक द्वारा बताया कि एक से दो दिनों में उनको डिपो से गैस सिलेंडर का लोड प्राप्त हो रहा है। उन्होंने सभी गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि बिना ऑनलाइन बुकिंग के किसी भी हितग्राही को गैस सिलेंडर प्रदाय नहीं करना है एवं गैस सिलेंडर रिफिल के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक मूल्य नहीं लेने के निर्देश दिए गए।
#बैरसिया #एसडीएम #गैसएजेंसी #एलपीजीसिलेंडर #प्रशासन #गैसआपूर्ति #भोपालसमाचार #स्थानीयखबर #उपभोक्तासेवा #निरीक्षण