सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संत हिरदाराम गर्ल्स कॉलेज, भोपाल के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा बीसीए विद्यार्थियों के लिए जंपिंग फ्रॉग एंड एडवेंचर्स पार्क में एक मनोरंजनात्मक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ मानसिक ताजगी, आनंद और आपसी मेल-जोल का अवसर प्रदान करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न रोमांचक एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।

इनमें ट्रैम्पोलिन कोर्ट, फ्री जंप कोर्ट, डॉज बॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, टग ऑफ वॉर कोर्ट, एयरबैग जंप, वॉल क्लाइंब, रोप स्विंग, फोम पूल, स्विंग ब्रिज, इन्फ्लेटेबल एवं एडवेंचर ऑब्स्टेकल कोर्स, क्रेज़ी रोलर, वाइप आउट, 360-डिग्री साइक्लिंग, ज़ॉर्बिंग, निंजा कोर्स सहित अनेक रोचक गतिविधियाँ शामिल रहीं। पूरे भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा। यह भ्रमण अत्यंत सफल रहा और विद्यार्थियों के लिए यह एक यादगार एवं आनंददायक अनुभव सिद्ध हुआ।
#संतहिरदारामगर्ल्सकॉलेज #बीसीए #शैक्षणिकभ्रमण #विद्यार्थीजीवन #शिक्षासमाचार #मनोरंजनभ्रमण