सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के क्षिप्रा सभागार में काव्यपाठ एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलगुरु एस.के. जैन रहे तथा संयोजन तुलनात्मक भाषा एवं संस्कृति विभागाध्यक्ष अच्छेलाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा कवियत्री सुनीता पटेल ने किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कवि एवं साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भाव-विभोर किया। सम्मेलन की शुरुआत युवा कवि चित्रांश खरे की रचना से हुई, वहीं महावीर सिंह ने जीवन संघर्ष पर केंद्रित काव्य प्रस्तुत किया। डॉ. माया दुबे ने जीवन और मृत्यु पर दार्शनिक दृष्टि प्रस्तुत की, जबकि खुशबू श्रीवास्तव ने गांव और शहर के जीवन का अंतर कविता के माध्यम से सामने रखा।
एम.के. सिंह ने समाज में व्याप्त तटस्थता पर अपनी कविता से प्रहार किया, वहीं गीतकार कैलाश मैश्राम ने हिंदी भाषा को केंद्र में रखते हुए रचना प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त सुधीर शर्मा, मनीष बादल, प्रार्थना पंडित, पूनम नामदेव और मीना गोण्डे ने भी अपनी कविताओं से कार्यक्रम को समृद्ध किया। इस कवि सम्मेलन में विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कविताओं का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष अच्छेलाल ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस आयोजन में तुलनात्मक भाषा एवं संस्कृति विभाग के प्रोफेसर्स रचना शाही, राखी सोनी, श्रुति अग्रवाल, सौम्या तिवारी, गुलाब चंद्र सहित अन्य की अहम भूमिका रही।”
#काव्यपाठ #बरकतउल्ला_विश्वविद्यालय #साहित्य #छात्र_सांस्कृतिक_कार्यक्रम