सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में अंतर जिला विश्वविद्यालय स्तर युवा उत्सव कार्यक्रम प्रारंभ हुआ ।
इस युवा उत्सव में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से संबद्ध आठ जिलों के प्रतिभागी विभिन्न 22 विधाओं में जिसमें एकल गायन , समूह गायन , एकल नृत्य, समूह नृत्य, एकांकी, वादन , क्ले मॉडलिंग, कोलाज, प्रश्नमंच ,वाद —विवाद ,वक्रता, पोस्टर मेकिंग,रंगोली एवं कार्टूनिंग आदि शामिल मैं भाग लेंगे।


कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर शोभायात्रा को प्रभारी कुलगुरु विवेक शर्मा जी एवं प्रोफेसर पवन मिश्रा प्रॉक्टर एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर देव आनंद हिंडोलिया माननीय कुलगुरु अटल बिहारी वाजपई हिंदी विश्वविद्यालय थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी कुलगुरु द्वारा की गई। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुल सचिव सुनील नायक एवं सांस्कृतिक समन्वयक प्रोफेसर अनुसूजा तिवारी उपस्थित रहे । प्रतियोगिताओं में एकल एवं समूह नृत्य, स्किट मौका विनय वाद विवाद प्रश्न मंच चित्रकला क्ले मॉडलिंग एवं कोलाज का आयोजन किया गया।

समुद्र प्रतियोगिताओं में सात प्रस्तुतियां हुई जिसमें बुंदेलखंड का प्रसिद्ध बधाई नृत्य एवं राई नृत्य का प्रदर्शन प्रतिभागियों द्वारा किया गया। राजस्थान का मटकी नृत्य खंबा खड़ी प्रस्तुत हुआ वहीं गोंड जनजातीय नृत्य बरेदी का भव्यता पूर्ण प्रदर्शन प्रतिभागियों द्वारा किया गया। तीन दिवस का यह आयोजन मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के बैनर तले एवं निर्देशन में संपन्न हो रहा है यहां से चयनित प्रतिभागी अंतर विश्वविद्यालय स्तर के युवा उत्सव कार्यक्रम सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का संचालन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक प्रभारी प्रोफेसर अंशुजा तिवारी द्वारा किया गया।
#बरकतउल्लाविश्वविद्यालय #युवाउत्सव #सांस्कृतिककार्यक्रम #विश्वविद्यालयसमाचार #छात्रप्रतिभा