सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम (गर्ल्स) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेडमैप मध्य प्रदेश भोपाल के माध्यम से आयोजित हुआ, जिसका प्रायोजक शारीरिक शिक्षा विभाग,बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की लगभग 100 छात्राओं ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा, आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें तथा संकट की स्थिति को समझदारी से संभालने के व्यावहारिक तरीके सिखाए गए। इस अवसर पर छात्राओं ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता का परिचय दिया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.के. जैन कुलगुरु , अध्यक्षता एस.बी. सिंह कुलसचिव ,
विशिष्ट अतिथियों में एस.के. श्रीवास्तव पी.एम.यू. हेड, सेडमैप एवं प्रो विपिन व्यास हेड, पीएम-उषा, बीयू, अरुण गुप्ता, मोना पुरोहित, रेखा खंडिया, रविंद्र कौशिक, सरिता सिंह कुशवाहा चंद्रभान सुमित पटेल,मुकेश शर्मा एवं शिक्षक अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के प्रायोजक एवं संयोजक आलोक मिश्रा संचालक, शारीरिक शिक्षा रहे। मुख्य प्रशिक्षक सुप्रिया जाटव विक्रम अवार्ड, स्वर्ण पदक विजेता—कॉमनवेल्थ गेम्स, यूएस ओपन; पुलिस/डिफेंस आत्मरक्षा प्रशिक्षक ने प्रशिक्षण प्रदान किया।
अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण छात्राओं में आत्मविश्वास, सजगता और एक्ससुरक्षा कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन पूनम सिंह ने धन्यवाद व्यक्त किया दिया।
#बरकतउल्ला_विश्वविद्यालय #बालिकाओं_आत्मरक्षा #महिला_सशक्तिकरण #सुरक्षा_प्रशिक्षण #छात्रा_जागरूकता