सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :  बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी शारिरिक शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में प्रथम दिवस मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी गई उनके व्यक्तित्व एवं उनकी उपलब्धियां पर चर्चा का आयोजन किया गया प्रतिभागियों को पिटू खेल प्रतियोगिता, एरोबिक,  एक्टिविटी कराई गई फिट इंडिया के अंतर्गत शपथ पत्र से शपथ दिलाई गई आज के इस कार्यक्रम मे विश्वद्यालय मे अध्यनरत लगभग तीन सो छात्र-छात्राओं टीचिंग फैकेल्टी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया इस अवसर विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षण संस्थान की पूर्व छात्रा प्रगति दुबे शुटिंग की अंतराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी विक्रम अवॉर्डी ,भुवन सिंह,शिवरानी, गरिमा गुप्ता का सम्मान किया गया।

महिला फुटबॉल प्रतियोगिता महिला फुटबॉल प्रशिक्षक चंचल कोशिक के मार्गदर्शन मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलसचिव अनिल शर्मा,सहायक कुलसचिव पुनीत शुक्ला संचालक शारीरिक शिक्षा आलोक मिश्रा क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र कौशिक,अनिल तंवर,एडवेंचर सेल इंचार्ज मुकेश शर्मा, दीपक सिंह,लेफ्टिनेंट सरिता कुशवाहा, पूनम सिंह, चंद्रभान यूइके, अक्षय लोधी,सुमित पटेल अफाक मोहम्मद खान ,अख्तर हुसैन इंद्रजीत विभाग के सहयोगी आदि उपस्थित थे आगामी दो दिवस भी खेलो पर परिचर्चा डिबेट रस्साकसी अन्य खेल प्रतियोगिता एवं अंतिम दिवस रविवार को साईकिल रैली का आयोजन यूनिवर्सिटी परिसर  मे  किया  जाएगा।

#राष्ट्रीय_खेल_दिवस #मेजर_ध्यानचंद #बरकतउल्ला_यूनिवर्सिटी #खेल_गतिविधियां #फिटइंडिया