सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल ने फ्यूचर्ड इन्नोवेशंस स्टूडियो के साथ एक महत्वपूर्ण
? hएमओयू(संधि समझौता) पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलगुरु प्रोफेसर एस. के. जैन और फ्यूचर्ड इन्नोवेशंस स्टूडियो की ओर से डॉ. मनीष मल्होत्रा ने हस्ताक्षर किए।

डॉ. मनीष मल्होत्रा ने एमओयूकी उपयोगिता के बारे में बताया कि यह समझौता देशी और विदेशी विश्वविद्यालयों के बीच सेतु का काम करेगा, जिससे छात्रों में उद्यमिता, नवाचार और समसामयिक चुनौतियों का सामना करने की क्षमता का विकास होगा। एमओयू के तहत विश्वविद्यालय को तीन चरणों में सहयोग मिलेगा: पहले पेटेंट और अनुसंधानों के औद्योगिककरण और बाजार मूल्य का आकलन, फिर उद्योगों से संपर्क और उत्पाद में सुधार, और अंत में छात्रों के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों में एक्सचेंज प्रोग्राम।
कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार जैन ने शिक्षकों और छात्रों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए छात्रों की मानसिक और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। इस एमओयू से छात्रों को देशज रोजगार, वैश्विक शिक्षा, स्कॉलरशिप और इंटरनेशनल वर्किंग वीज़ा के अवसर मिलेंगे।
इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय और फ्यूचर्ड इन्नोवेशंस स्टूडियो के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे और एमओयू का संचालन डॉ. रूपाली शेवलकर ने किया।
#बरकतउल्ला_विश्वविद्यालय #एमओयू #FuturedInnovations #विद्यार्थीउद्यमिता #वैश्विकशिक्षा