ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  कोरबा जिलान्तर्गत बाँकीमोंगरा जोन क्षेत्र के गजरा चौक से सुतर्रा मोड़ तक की सड़क का डामरीकरण एसईसीएल के द्वारा किया जा रहा हैं इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड 66 की पार्षद कमला बरेड, एसईसीएल के अधिकारियों के साथ उपस्थित थी।

विगत 6 महीनों से लगातार भारतीय जनता पार्टी बाँकीमोंगरा मंडल एवं बाँकीमोंगरा के तीनों भाजपा पार्षद वार्ड 65 पार्षद शैल राठौर, वार्ड 66 क्षेत्र की पार्षद कमला बरेड, वार्ड 67 की पार्षद प्रभावती सुधार साय के द्वारा लगातार पत्राचार एसईसीएल के महाप्रबंधक से कर रहे थे, उक्त विषय पर क्षेत्र में धरना प्रदर्शन भी किया गया था।

वृहद आंदोलन की चेतावनी के बाद एसईसीएल एवं स्थानीय पार्षदों के मध्य द्विपक्षीय वार्ता भी हुई जिसमें एसईसीएल के द्वारा लिखित में यह आश्वासन दिया गया था कि बरसात के उपरांत नवंबर माह से रोड निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।

रोड निर्माण शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय पार्षद एवं जिला योजना समिति की सदस्य श्रीमती कमला बरेड भी अपने साथियों के साथ उपस्थित थी। इस मौके पर उन्होंने कहा की यह पुरानी और अति आवश्यक मांग थी जिसे एसईसीएल ने पूरा किया जिसके लिए एसईसीएल के हम दिल से आभारी हैं उन्होंने इस कार्य हेतु एसईसीएल का धन्यवाद ज्ञापित किया।