सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   बैंक राष्ट्रीयकरण की 56वीं वर्षगांठ के अवसर पर एआईबीओसी मध्यप्रदेश द्वारा राजधानी भोपाल स्थित बैंक ऑफिसर्स पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केवल एक प्रतीकात्मक आयोजन नहीं था, बल्कि बैंकिंग समुदाय की सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति गहरी प्रतिबद्धता का परिचायक बना।

इस आयोजन में एआईबीओसी मध्यप्रदेश के अध्यक्ष सुबीन सिन्हा ने कहा:

“राष्ट्रीयकरण केवल बैंकिंग विस्तार का ही नहीं, सामाजिक न्याय का भी युग था। वृक्षारोपण इस भावना का विस्तार है – जहां हम प्रकृति के प्रति अपना ऋण चुकाते हैं।”

एआईबीओसी मध्यप्रदेश के सचिव दिनेश झा ने कहा:”बैंकर आज केवल आर्थिक संरचना के सर्जक नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना के संवाहक भी हैं। बैंक ऑफिसर्स पब्लिक स्कूल में यह आयोजन हमें नई पीढ़ी के साथ जोड़ता है।”

यूको बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव संदीप चौबे ने कहा: “बैंक और वृक्ष दोनों बिना भेदभाव के समाज को छाया, स्थायित्व और संरक्षण प्रदान करते हैं। यह आयोजन बैंकिंग को जन-सरोकारों से जोड़ने का सशक्त प्रयास है।”

एसबीआईओए भोपाल सर्कल के वरिष्ठ पदाधिकारी रजनीश पौराणिक ने कहा:” हम बैंकर्स केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं हैं, समाज और पर्यावरण के संवर्धन की दिशा में भी अग्रसर हैं। बैंक ऑफिसर्स पब्लिक स्कूल जैसे संस्थान में वृक्षारोपण का यह आयोजन नई सोच और संस्कारों का सृजन है।”

इस प्रेरणादायक आयोजन में अनेक बैंक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों की भागीदारी रही, जिनमें शामिल थे:

एसबीआईओए भोपाल सर्कल: क्षितिज तिवारी, अरविंद पंडियार, राहुल सोमकुंवर, रोहित सिंह, प्रहलाद सिंह रायकवार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: दीपक नायर,

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: अम्बरीश नंदा,

बैंक ऑफ इंडिया: कुलदीप स्वर्णकार, विजय राघवन,

इंडियन बैंक: प्रशांत रघुवंशी, जयंत सेन, किशन बचले,

केनरा बैंक:मनीष चतुर्वेदी, टी एन वेंडिया,

इंडियन ओवरसीज बैंक: दीपक शुक्ला, आशुतोष तिवारी,

पंजाब नेशनल बैंक: निर्भय सिंह ठाकुर,

यूको बैंक: सुमित मिश्रा, अंशुल मिश्रा

बैंक ऑफिसर्स पब्लिक स्कूल के प्रांगण में लगाए गए वृक्ष न केवल पर्यावरणीय संरक्षण की दिशा में योगदान देंगे, बल्कि विद्यार्थियों को हरित जीवनशैली की प्रेरणा भी देंगे।

इस आयोजन ने यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि एआईबीओसी जैसी संस्थाएं न केवल बैंक अधिकारियों के हक के लिए सक्रिय हैं, बल्कि पर्यावरणीय दायित्वों को निभाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

#बैंकराष्ट्रीयकरण #वृक्षारोपण #एआईबीओसी #56वींवर्षगांठ #पर्यावरणसंरक्षण #मध्यप्रदेश #हरितअभियान