भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज शिखा पांडे आजकल सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में अपनी बेहतरीन इन कटर गेंद से सभी को खासा प्रभावित किया था।

शिखा ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर एलिसा हीली को क्लीन बोल्ड किया था। इस गेंद की खास बात थी इसकी स्विंग। शिखा ने ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेंद फेकी और ये गेंद अंदर आकर हीली के मिडिल स्टंप पर जा लगी। ये गेंद इतनी स्विंग हुई कि हर कोई हैरान रह गया।

सचिन भी हुए शिखा के फैन
शिखा की गेंद की तारीफ पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- प्योर मैजिक! यह वाकई में एक सनसनीखेज डिलीवरी है। शाबाश शिखा पांडे!