ITDC India e-Press / Agencies

कोरबा  पिछले दिनो हेलिकॉप्टर दुघर्टना में दिवंगत हुए देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत तथा अन्य सैनिकों को कोरबा जिले में स्थित भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड(बालको) प्रबंधन की ओर से श्रद्धांजलि दी गई।

बालको नगर के राम लीला मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बालको के उप मुख्य मानव संसाधन अधिकारी शुभदीप खान, बालको में कार्यरत श्रमिक संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों और बालको नगर वासियों ने मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत सैनिकों को नाम आँखो से याद किया। शुभदीप खान ने कहा कि हादसे में जनरल बिपिन रावत तथा अन्य सैनिकों की मृत्यु देश के लिए बड़ी क्षति है। उनके साहसिक कार्यों तथा देश की एकता एवं अखंडता में अविस्मरणीय योगदान को देश वासी हमेशा याद रखेंगे।