सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बागपत के पारंपरिक उत्पादों और स्थानीय शिल्पकला को चौथे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) 2026 में अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा। यह आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में प्रस्तावित है। जिले से 20 से अधिक निर्यातकों, ओडीओपी उत्पादकों, एमएसएमई, महिला उद्यमियों और युवा उद्यमियों के शामिल होने की उम्मीद है।
ट्रेड शो में खेकड़ा से जुड़ा जीआई-पंजीकृत हैंडलूम उत्पाद बागपत होम फर्निशिंग्स प्रमुख आकर्षण रहेगा। इस उत्पाद को 2023 में जियोग्राफिकल इंडिकेशन पंजीकरण मिला था, जिसके जरिए इससे जुड़ी पारंपरिक बुनाई कला और क्षेत्रीय पहचान को मान्यता दी गई।
बागपत के उद्यमी आयोजन में हैंडलूम और टेक्सटाइल उत्पादों के साथ शहद, मिलेट्स और अन्य स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। इसका उद्देश्य स्थानीय उत्पादकों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से जोड़ना और बड़े बाजारों व कारोबारी साझेदारियों के अवसर उपलब्ध कराना है।
आयोजन में बागपत के पारंपरिक खाद्य उत्पाद भी प्रदर्शित होंगे। इनमें अमीनगर सराय का घेवर और जिले की बालूशाही शामिल है, जिससे आगंतुकों को क्षेत्र की खानपान विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।
यूपीआईटीएस 2026 का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार, फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस के सहयोग से कर रही है। पांच दिवसीय आयोजन में विभिन्न देशों के निर्माता, निर्यातक, निवेशक और खरीदार एक साझा मंच पर आएंगे।
Hashtags: #UttarPradesh #Baghpat #UPITS2026 #GIProducts #BaghpatHomeFurnishings #ODOP #MSME #उततरपरद #बगपत #यपआईटएस