सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे ऐतिहासिक और सफल फिल्मों में से एक बाहुबली को रिलीज़ हुए आज पूरे 10 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के मुख्य अभिनेता प्रभास ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसे फैंस ‘बाहुबली 3’ के संकेत के तौर पर देख रहे हैं।

प्रभास ने लिखा, “10 साल पहले एक सवाल ने पूरे देश को एकजुट किया था। अब सवाल और जवाब दोनों एक साथ एक भव्य महाकाव्य में लौटकर आ रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि Baahubali Epic Saga को 31 अक्टूबर 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ किया जाएगा।

हालांकि, ये बाहुबली 3 की आधिकारिक घोषणा नहीं है, बल्कि ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ को एक साथ जोड़कर री-एडिटेड फॉर्मेट में दोबारा थिएटर्स में उतारा जाएगा। लेकिन प्रभास की यह पोस्ट फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं। सोशल मीडिया पर इसे लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

बाहुबली फ्रेंचाइज़ी ने प्रभास को पैन इंडिया स्टार बना दिया था और हिंदी दर्शकों के दिलों में भी खास जगह बनाई थी। अब Baahubali Epic Saga की भव्य वापसी निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच सकती है।

प्रभास की अगली फिल्म ‘द राजा साहब’ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने जा रही है, जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी।

#बाहुबली3 #प्रभास #बाहुबलीएपिकसागा #एसएसराजामौली #फिल्मरीरिलीज #बॉक्सऑफिस #साउथसिनेमा