सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आयुष कप के 18वें सत्र का फाइनल मुकाबला पंडित खुशी लाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पंडित खुशीलाल शर्मा कॉलेज ने 20 ओवर में 167 रन बनाए और एलएनसीटी के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम की ओर से चंदन सिंह ने 56 गेंदों पर शानदार 72 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उनकी दमदार पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया, साथ ही पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण वे मैन ऑफ द सीरीज भी बने। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज की टीम ने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। गेंदबाज़ी में अभिनव जोशी ने 2 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर का पुरस्कार हासिल किया। इस प्रकार पंडित खुशीलाल शर्मा कॉलेज ने 9 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर आयुष कप के 18वें सत्र का खिताब अपने नाम किया। संस्थान के प्राचार्य उमेश शुक्ला एवं संस्थान के क्रीड़ा अधिकारी राजेश भावसार द्वारा टीम के विजय होने पर बधाई प्रस्तुत की गई।
#आयुषकप#फाइनलमैच#पंडितखुशीलाल#एलएनसीटीमेडिकलकॉलेज#खेलसमाचार#ताज़ाखबर#हिंदीसमाचार