सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल ने स्पेस एक्स और नासा द्वारा एक्सिअम मिशन 4 के प्रक्षेपण की लाइव-स्ट्रीमिंग का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में, आगंतुकों को इस ऐतिहासिक क्षण को देखने की सुविधा के लिए एक बड़ी प्रोजेक्शन स्क्रीन की व्यवस्था की गई ।

इस मिशन पर एक इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया गया था जिसमें श्री साकेत सिंह कौरव, केंद्र के क्यूरेटर ‘ई’ एवं परियोजना समन्वयक, ने इस विषय पर प्रकाश डाला एवं भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए इसके महत्व पर दर्शकों के साथ बातचीत की।
यह मिशन भारत के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस मिशन के चालक दल के सदस्यों में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल हैं । इससे , शुभांशु विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष जाने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री बन गए। वह 41 साल के अंतराल के बाद दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री के रूप में अंतरिक्ष जा रहे हैं।
#आंचलिक_विज्ञान_केंद्र #भोपाल #एक्सिअम_मिशन4 #लाइव_स्ट्रीमिंग #अंतरिक्ष_अनुसंधान #नासा #इसरो