सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एक्सियम  4 मिशन के तहत भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष की ओर सफलतापूर्वक उड़ान भर ली है। यह ऐतिहासिक मिशन स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया, जिसमें भारत, पोलैंड और हंगरी सहित कई देशों के अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। यह मिशन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए रवाना हुआ है, जहां अंतरिक्ष यात्री मिलकर लगभग 60 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।

एक्सियम -4 एक निजी अंतरिक्ष यात्री मिशन है, जिसे एक्सिओम स्पेस द्वारा आयोजित किया गया है। इस मिशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके माध्यम से शुभांशु शुक्ला भारत के दूसरे ऐसे नागरिक बन गए हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की है। उनसे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में भारत की ओर से सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान के ज़रिए यह यात्रा की थी। राकेश शर्मा का वह ऐतिहासिक संवाद “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तां हमारा” आज भी देशवासियों के दिलों में बसा है।

शुभांशु शुक्ला की यह उपलब्धि न केवल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह युवा पीढ़ी को भी विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में प्रेरित करेगी। यह मिशन भारत की वैश्विक वैज्ञानिक प्रतिष्ठा को और मजबूत करता है।

एक्सियम -4 की यह सफलता भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ती है।

#शुभांशु_शुक्ला #अंतरिक्ष_यात्री #एक्सियम_मिशन4 #भारतीय_गौरव #स्पेसएक्स #आईएसएस