सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / उज्जैन : उज्जैन के ग्राम हासामपुरा स्थित अवंतिका विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। यह कार्यशाला राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में “चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास” विषय पर केंद्रित है। कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर “ज्ञान महाकुंभ प्रयागराज संकल्प पत्र” पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।

इस मौके पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश शर्मा, राजा विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलगुरु अर्पण भारद्वाज, तथा अवंतिका विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संजय धाण्डे सहित कई शिक्षाविद, विषय विशेषज्ञ और विद्वान मौजूद रहे।


कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के वास्तविक ध्येय – चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व के समग्र विकास – पर जोर देना है। वक्ताओं का मानना है कि सच्ची शिक्षा का मकसद केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि मजबूत चरित्र और नैतिक मूल्यों का विकास करना है।

तीन दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में देशभर से आए विशेषज्ञ विभिन्न सत्रों के माध्यम से शिक्षा, संस्कृति और नैतिक मूल्यों को जोड़ने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के रास्तों पर भी विचार किया जाएगा।

#अवंतिका विश्वविद्यालय #राष्ट्रीयकार्यशाला #चरित्रनिर्माण #समग्रविकास #शिक्षा