सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अनुविभागीय अधिकारी तहसील हुजूर भोपाल विनोद सोनकिया के निर्देशन में अतिरिक्त तहसीलदार वृत- 2 अतुल शर्मा एवं सभी राजस्व अमले के साथ ग्राम आदमपुर छावनी स्थित कृष्णा धाम कॉलोनी पर कार्यवाही की गई। कॉलोनी ग्राम आदमपुर छावनी स्थित खसरा क्रमांक 101/8,146 एवं 153 कुल रकबा 3.9714 हेक्टेयर पर अवैध रूप से निर्मित हो रही थी।
इसके अतिरिक्त ग्राम आदमपुर छावनी स्थित मां गायत्री धाम कॉलोनी पर भी कार्यवाही की गई। जो कि ग्राम आदमपुर छावनी के खसरा क्रमांक 83/1 रकबा 1.9020 हे पर अवैध रूप से निर्मित हो रही थी।

#अवैध_कालोनियां #शहरी_प्रशासन #कानून_पालन #नगर_सुरक्षा #निगरानी