आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शेयर बाजार में आज यानी मंगलवार (26 सितंबर) को मामूली तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 48 अंक बढ़कर 66,071 के स्तर पर खुला है। वहीं, निफ्टी फ्लैट में भी 8 अंक की बढ़त रही। ये 19,682 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिल रही है।
ऑटो, मेटल और रियल्टी शेयरों अच्छी खरीदारी नजर आ रही है, जबकि IT, बैंक और मीडिया शेयरों में गिरावट है। निफ्टी पर आयशर मोटर्स, टाटा स्टील और बजाज ऑटो टॉप गेनर्स में शामिल है। कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट और इंडसइंड बैंक 1% से ज्यादा नीचे हैं।
कल से वैलेंट लेबोरेटरीज के IPO में पैसा लगाने का मौका
वैलेंट लेबोरेटरीज लिमिटेड का IPO 27 सितंबर से रिटेल इनवेस्टर्स के लिए ओपन हो रहा है। इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹133-₹140 है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 105 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 1 लॉट के लिए ₹14,700 निवेश करने होंगे।
कंपनी इसके जरिए ₹152.46 करोड़ जुटाना चाहती है। यह 100% फ्रेश इश्यू होगा, जिसके लिए कंपनी 10,890,000 शेयर इश्यू करेगी। इस IPO के लिए 3 अक्टूबर तक अप्लाय कर सकते हैं। 9 अक्टूबर को कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।
सोमवार को फ्लैट बंद हुआ था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ था। सेंसेक्स 14 अंक बढ़कर 66,023 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी बिना किसी बदलाव के 19,674 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी देखने को मिली थी