सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अरूण सिंह ने भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के मानस भवन में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष पर आयोजित ‘अटल स्मृति सम्मेलन‘ को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल ने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाकर देश को गौरवान्वित किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विकसित भारत के सपने को साकार कर रहे हैं। श्रद्धेय अटल ने अपने कृतित्व व व्यक्तित्व से देश के लोगों के दिलों में बसते हैं। कार्यकर्ता श्रद्धेय अटल द्वारा देश के लिए किए गए अद्वितीय व उल्लेखनीय कार्यों को जनता को बताएं। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे मंचासीन रहे। सम्मेलन को विधायक भगवानदास सबनानी, वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शर्मा एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति ने भी संबोधित किया।
श्रद्धेय अटल के विचारों, राष्ट्रनिष्ठा व सुशासन को जनता तक पहुंचाएं

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अरूण सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कृतित्व व व्यक्तित्व को जनता तक पहुंचाने के लिए मध्यप्रदेश सहित देश की सभी विधानसभाओं में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। इन सम्मेलनों के जरिए अटल जी के कृतित्व, व्यक्तित्व, विचारों, राष्ट्रनिष्ठा व सुशासन को जनता तक तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को यह बताएं कि श्रद्धेय अटल जी ने देश को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया है। तमाम विदेशी बंदिशों के बादजूद श्रद्धेय अटल ने राष्ट्र प्रथम की भावना पर कार्य करते हुए परमाणु परीक्षण कराया। परमाणु परीक्षण के बाद कुछ देशों द्वारा भारत पर प्रतिबंध लगाने की बात भी सामने आई, लेकिन वे अटल इरादों के साथ भारत को विकास के रास्ते पर ले जाने का कार्य करते रहे। देश के विकास के लिए दिए गए अतुलनीय योगदान की वजह से देश की जनता उनको अपने दिलों में बसाती है।
सुशासन के प्रतीक थे श्रद्धेय अटल जी, गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अरूण सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन सुचिता से परिपूर्ण रहा है। वे जनसंघ के प्रमुख सदस्य रहे और जब भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ, तब उसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। श्रद्धेय अटल ने राजनीतिक सुचिता के जो आदर्श मानदंड स्थापित किए हैं, पार्टी कार्यकर्ता आज भी उन्हीं मानदंडों का पालन कर रहे हैं। श्रद्धेय अटल जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने ग्रामीण भारत में सड़कों का जाल बिछाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बनाई। इस योजना के तहत देश के सुदूर क्षेत्रों में स्थित गांवों, मजरों-टोलों और जनजातीय बस्तियों तक पक्की सड़कें पहुंचाई गईं। हर व्यक्ति तक पीने के शुद्ध पानी की उपलब्धता हो, इसके लिए कार्य किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और कारगिल विजय जैसी ऐतिहासिक उपलब्धि भी श्रद्धेय अटल जी की दूरदर्शी सोच के परिणाम हैं।
जनजातीय सशक्तिकरण की नींव श्रद्धेय अटल जी ने रखीं
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अरूण सिंह ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में कई जनजातीय नायकों ने अपने शौर्य और पराक्रम से अंग्रेजों को परास्त किया। जंगलों में जनजातीय समुदाय की वजह से अंग्रेज कमजोर पड़े, लेकिन आजादी के बाद जनजातीय समाज के नायकों के पराक्रम को देश के सामने नहीं लाया गया। श्रद्धेय अटल जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने देश भर के जनजातीय समाज के सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार में जनजातीय कार्य मंत्रालय का गठन किया। इसके बाद ‘एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय’ की शुरुआत हुई, जिसके तहत जनजातीय बच्चों को मुफ्त शिक्षा, भोजन, वस्त्र और आवास प्रदान किए जाते हैं। जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए जनजातीय संग्रहालय भी बनवाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्रद्धेय अटल के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए मोटे अनाज (मिलेट्स) को प्रोत्साहित कर जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जनजातीय समुदाय को गरिमा, अवसर और पहचान दिलाने का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों की शुरूआत भी श्रद्धेय अटल के कार्यकाल से हुई थी।
#अटलवाजपेयी #जन्मशताब्दी #भाजपासम्मेलन #अटलविचार #राष्ट्रसेवा #सुशासन #भारतीयराजनीति