सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नई दिल्ली में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप राइफल/पिस्तौल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने वाले युवा निशानेबाज़ों ने भोपाल स्थित टी टी नगर स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संचालक अंशुमान यादव से सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर पदक विजेता खिलाड़ियों सूरज शर्मा (5 स्वर्ण, 1 रजत), साहिल चौधरी (2 स्वर्ण) सहित यश पांडेय (स्वर्ण पदक), आशी चौकसे (रजत पदक) एवं हेमंत बर्मन (रजत पदक) ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए संचालक महोदय से आशीर्वाद एवं आगामी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
यादव ने खिलाड़ियों को उपलब्धियों पर दी बधाई, भविष्य के लिए किया प्रेरित
संचालक अंशुमान यादव ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इतनी कम आयु में यह सफलता प्रदेश की सुदृढ़ खेल नीति और खिलाड़ियों के समर्पण का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विभाग खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, संसाधन एवं बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे वे ओलंपिक एवं अन्य वैश्विक प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
उन्होंने विशेष रूप से यह उल्लेख किया कि जूनियर वर्ग में प्राप्त ये उपलब्धियाँ भविष्य में भारत के लिए स्वर्णिम संभावनाओं का संकेत हैं।
सूरज शर्मा का ऐतिहासिक प्रदर्शन – कुल 6 पदक
प्रतियोगिता में जूनियर पुरुष वर्ग के रैपिड फायर पिस्टल, स्टैंडर्ड पिस्टल एवं स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धाओं में भाग लेते हुए सूरज शर्मा ने कुल 6 पदक (5 स्वर्ण एवं 1 रजत) अर्जित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष स्पर्धा में सूरज ने व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक तथा टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर पुरुष स्पर्धा में सूरज ने व्यक्तिगत एवं टीम दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अर्जित किए। इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर पुरुष स्पर्धा में भी सूरज शर्मा ने व्यक्तिगत एवं टीम वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर कुल 5 स्वर्ण और 1 रजत पदक अपने नाम किए।
साहिल चौधरी का प्रभावशाली योगदान – 2 स्वर्ण पदक
इसी प्रतियोगिता में जूनियर पुरुष वर्ग में प्रतिभाग करते हुए साहिल चौधरी ने टीम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।
रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष तथा स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर पुरुष टीम स्पर्धाओं में साहिल ने स्वर्ण पदक अर्जित कर भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साहिल ने कुल 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
अन्य खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन – कुल 6 पदक
अकादमी के अन्य खिलाड़ियों ने भी राइफल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया। 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में यश पांडेय ने स्वर्ण पदक अर्जित कर टीम को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। वहीं 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन सीनियर महिला टीम स्पर्धा में आशी चौकसे ने रजत पदक जीतकर अपनी तकनीकी दक्षता और एकाग्रता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त 50 मीटर राइफल प्रोन पोजिशन जूनियर पुरुष टीम स्पर्धा में हेमंत बर्मन ने रजत पदक हासिल कर अकादमी की पदक तालिका को और सुदृढ़ बनाया। इन सभी खिलाड़ियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासित प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता के परिणामस्वरूप अकादमी ने राइफल स्पर्धाओं में कुल 3 स्वर्ण एवं 3 रजत सहित 6 पदक अर्जित कर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज

#एशियनचैंपियनशिप #पदकविजेता #खेलसमाचार #खिलाड़ीसम्मान #खेलविभाग #अंतरराष्ट्रीयप्रतियोगिता #भारतखेल #खेलअवसंरचना #युवाखिलाड़ी #स्पोर्ट्सअपडेट