सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : जयंती पर रिलीज हुआ आशा भोसले का आखिरी फिल्मी गीत
महान गायिका आशा भोसले की आवाज एक बार फिर उनके प्रशंसकों के बीच गूंज उठी है। उनकी 93वीं जयंती के मौके पर उनका आखिरी रिकॉर्ड किया गया फिल्मी गीत ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ रिलीज कर दिया गया। यह गीत हरीश व्यास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओम का हरि’ का हिस्सा है। बताया गया है कि आशा भोसले ने इस गीत को वर्ष 2023 में रिकॉर्ड किया था, जब उनकी उम्र करीब 90 वर्ष थी। अब उनकी जयंती के अवसर पर इसे रिलीज किया गया है। गाने के साथ रिकॉर्डिंग के दौरान का एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें आशा भोसले स्टूडियो में गीत रिकॉर्ड करती नजर आती हैं।
‘ओम का हरि’ के संगीत में आशा भोसले के अलावा अमित कुमार, परेश पाहुजा और फिल्म के अभिनेता रघुबीर यादव की आवाज भी शामिल है। फिल्म में रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमान झा प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आशा भोसले के अंतिम फिल्मी गीत का उनकी जयंती पर रिलीज होना उनके संगीत सफर को याद करने और उनकी अमर आवाज को श्रद्धांजलि देने का भावुक अवसर बन गया है।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #उनक #93व #2023