सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सतत कृषि और किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी ट्रस्ट ने नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड और भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड के साथ दो महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन  पर हस्ताक्षर किए।

यह हस्ताक्षर भारत सरकार के सहयोग मंत्रालय के सचिव श्री आशीष भूतानी की उपस्थिति में किए गए। यह कदम भारत की पारंपरिक कृषि पद्धतियों को आधुनिक स्तर और रणनीति के साथ पुनर्जीवित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

इन साझेदारियों का उद्देश्य स्वदेशी बीजों के संरक्षण और प्राकृतिक उत्पादों के विपणन के लिए एंड-टू-एंड मूल्य श्रृंखला विकसित करना है, ताकि जमीनी स्तर के किसानों और राष्ट्रीय बाजारों के बीच सीधा संपर्क स्थापित किया जा सके।

समझौता ज्ञापन 1: श्री श्री इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी ट्रस्ट × भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड – स्वदेशी बीजों का पुनर्जीवन और खाद्य संप्रभुता की मजबूती

इस समझौते का उद्देश्य टिकाऊ खेती, जैव विविधता और खाद्य संप्रभुता के लिए आवश्यक स्वदेशी बीजों का संरक्षण, प्रसार और प्रचार करना है।

प्रमुख बिंदु:

सामुदायिक बीज बैंक और बीज संरक्षक समूहों की स्थापना

बीज अनुसंधान और किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम

बीज महोत्सव और जनजागरूकता अभियान

बीज की प्रामाणिकता के लिए ब्लॉकचेन आधारित ट्रैकिंग प्रणाली

प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन का समर्थन

समझौता ज्ञापन 2: श्री श्री इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी ट्रस्ट × नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड – जैविक उत्पादों को खेत से बाज़ार तक पहुंचाना

दूसरा समझौता नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के साथ किया गया है, जिसका उद्देश्य श्री श्री इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज़ एंड टेक्नोलॉजी ट्रस्ट द्वारा प्रशिक्षित किसानों द्वारा उगाए गए जैविक उत्पादों के संग्रहण, प्रमाणीकरण और विपणन को सुव्यवस्थित करना है।

यह समझौता प्राकृतिक कृषि उत्पादों की आपूर्ति श्रृंखला को मज़बूत करेगा और किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी का मार्ग प्रशस्त करेगा।

#किसान_सशक्तिकरण #आर्टऑफलिविंग #रणनीतिक_साझेदारी #ग्रामीण_विकास #कृषि_नवाचार #किसान_सहयोग #जैविक_खेती