सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कोलंबो पहुंचने पर भारतीय टीम का पारंपरिक अंदाज में स्वागत हुआ, जहां अर्शदीप सिंह ने अक्षय खन्ना के अंदाज में डांस कर माहौल बना दिया. टी20 विश्व कप 2026 में अर्शदीप अब तक तीन विकेट ले चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी मजबूत है. भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को कोलंबो में टी20 विश्वकप का मुकाबला खेला जाएगा. इस महामुकाबले के लिए टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है. भारतीय प्लेयर श्रीलंका पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा
अर्शदीप सिंह की है जिन्होंने अक्षय खन्ना की स्टाइल में डांस किया.
#अर्शदीप_सिंह #भारत_पाकिस्तान #क्रिकेट #टीम_इंडिया #वायरल_लुक #स्पोर्ट्स_न्यूज़