सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  /  बेंगलुरु  /  : ऐपल ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह बेंगलुरु में अपना नया ऐपल हेब्बाल रिटेल स्टोर खोलने जा रहा है। यह भारत में कंपनी का तीसरा ऑफिशियल स्टोर होगा। स्टोर 2 सितंबर 2025 को दोपहर 1 बजे फीनिक्स मॉल में खुलेगा।

ऐपल हेब्बाल स्टोर में ग्राहक आज इस समय  ऐपल सेशन्स, इन-पर्सन सर्विस और सभी लेटेस्ट ऐपल प्रोडक्ट्स का अनुभव ले सकेंगे। नया स्टोर आईफोन 17  सीरीज लॉन्च से ठीक पहले खुल रहा है, जिससे संभावना है कि नए फोन्स के साथ स्टोर की ओपनिंग समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

ऐपल के पहले दो रिटेल स्टोर एप्पल बीकेसी  (मुंबई) और ऐपल साकेत (दिल्ली) हैं। बेंगलुरु स्टोर की ओपनिंग टेक प्रेमियों और ग्राहकों के लिए नई तकनीक के करीब आने का मौका होगी। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव और तकनीकी सहायता प्रदान करना है।

ऐपल हेब्बाल  स्टोर में आईफोन, मैक, आईपैड,, ऐपल ई वॉच और एयरपॉड्स जैसे सभी लेटेस्ट डिवाइस उपलब्ध होंगे। इसके अलावा ग्राहक आज इस समय  ऐपल वर्कशॉप में सीखने और प्रोडक्ट डेमो लेने का भी मौका पाएंगे।

ऐपल के इस नए रिटेल स्टोर की ओपनिंग से बेंगलुरु में तकनीक प्रेमियों और ऐपल फैंस में उत्साह बढ़ गया है।