सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सात साल से फिल्मों से दूरी बना चुकीं अनुष्का शर्मा के कमबैक प्रोजेक्ट ‘चकदा एक्सप्रेस’ को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित इस बायोपिक के जरिए अनुष्का एक बार फिर एक्टिंग में लौटने वाली थीं। फिल्म का ऐलान 2022 में हुआ था और नेटफ्लिक्स पर रिलीज की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब खबर है कि यह फिल्म शेल्व (रोक दी गई) है।
इस खबर ने फैंस को बड़ा झटका दिया है, लेकिन सबसे ज्यादा भावुक वह एक्ट्रेस हुई हैं जिन्होंने 1994 की सुपरहिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान की भाभी का किरदार निभाया था – रेणुका शहाणे। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए लिखा,
“चकदा एक्सप्रेस के बंद होने से मेरा दिल टूट गया। इतनी शानदार कहानी थी, और अनुष्का इसमें बेहद खास भूमिका निभा रही थीं।”
फिल्म के बंद होने की वजहें आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि प्रोजेक्ट से जुड़े कई शेड्यूल, पोस्ट-प्रोडक्शन और रिलीज से जुड़ी रणनीति Netflix के साथ मेल नहीं खा सकीं।
अनुष्का शर्मा के प्रशंसक एक बार फिर उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का सपना देख रहे थे, जो अब अधूरा रह गया है। नेटफ्लिक्स या अनुष्का की टीम की ओर से इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन टीम के करीबी सूत्रों के अनुसार “फिल्म फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई है।”
फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि शायद ये फैसला बदल जाए और ‘चकदा एक्सप्रेस’ फिर से ट्रैक पर लौट आए।
#अनुष्का_शर्मा #चकदा_एक्सप्रेस #बॉलीवुड_फिल्म #नेटफ्लिक्स #रेणुका_शहाणे #बॉलीवुड_खबरें