सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / जयपुर : महावीर इंटरनेशनल एपैक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु चुनाव संपन्न हुए, जिनमें वीर सीए अनिल जैन ने एक बार फिर भारी बहुमत से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। उनके पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर संपूर्ण संगठन में हर्ष की लहर दौड़ गई और देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला शुरू हो गया। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों, विभिन्न सदस्यों एवं सामाजिक संगठनों ने श्री जैन को इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक बधाइयाँ दी और संगठन के भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की। अपनी विजयी प्रतिक्रिया में वीर अनिल जैन ने कहा कि “सेवा से स्वाभिमान” महावीर इंटरनेशनल की नई पहचान बनेगा। उन्होंने संगठन के आगामी कार्यकाल हेतु कई नवाचारपूर्ण एवं समाजोपयोगी योजनाओं की घोषणा की, जिनमें प्रमुख हैं:
सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर संस्था की लिस्टिंग “एक ज़ोन – एक गाँव” योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास को बढ़ावा एनजीओ के साथ अनुभव-विनिमय कार्यक्रम “प्रोजेक्ट अतिवीर ” की शुरुआत देशभर में अनुपस्थित क्षेत्रों में संगठन का विस्तार श्री जैन ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वे सेवा को स्वाभिमान का रूप देकर संस्था को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनें।
इन चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि संगठन को उनके नेतृत्व, दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण पर पूर्ण विश्वास है। यह जीत न केवल संगठन की एकजुटता का प्रतीक है, बल्कि महावीर इंटरनेशनल के उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव भी सिद्ध होगी।

#वीरसीएअनिलजैन #महावीरइंटरनेशनल #नईयोजनाएँ #सेवास्वाभिमान #अंतरराष्ट्रीयअध्यक्ष