सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /  आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  :   अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड को एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता हाथ लगी है। जर्मनी की हथियार निर्माता कंपनी रीनमेटाल वेफ म्यूनिशन जीएमबीएच ने रिलायंस डिफेंस को ₹600 करोड़ का डिफेंस एक्सपोर्ट ऑर्डर दिया है। यह ऑर्डर भारत के डिफेंस और गोला-बारूद सेक्टर में अब तक के सबसे बड़े निर्यात समझौतों में से एक माना जा रहा है। इससे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियानों को भी बड़ी मजबूती मिलेगी।

इस सौदे की खबर सामने आने के बाद रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर में तेजी दर्ज की गई। बुधवार को कंपनी का शेयर 5% के अपर सर्किट के साथ ₹404.05 के स्तर पर पहुंच गया। यह रिलायंस डिफेंस की वैश्विक उपस्थिति, खासकर यूरोप में, विस्तार की दिशा में अहम कदम है।

इस ऑर्डर का निर्माण महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के वाटाड में स्थित धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी (डीएडीसी) में किया जाएगा, जो भारत का सबसे बड़ा निजी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की ओर अग्रसर है। यहां आधुनिक हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और स्मॉल आर्म्स की निर्माण इकाइयां स्थापित की जा रही हैं।

(डीएडीसी) को वैश्विक रक्षा आपूर्ति और नवाचार केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। यह साझेदारी भारत को डिफेंस एक्सपोर्ट में ग्लोबल लीडर बनाने के लक्ष्य को गति देगी। यह डील भविष्य में भारत की रक्षा क्षमताओं को वैश्विक मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।

#अनिलअंबानी #डिफेंसऑर्डर #600करोड़ऑर्डर #रिलायंसडिफेंस #जर्मनीसेऑर्डर #मेकइनइंडिया #आत्मनिर्भरभारत