सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केन्द्र, भोपाल (रा.वि.सं.प. की एक इकाई) द्वारा नववर्ष पूर्व संध्या के अवसर पर एक विशेष खगोल विज्ञान कार्यक्रम तारों की कहानी – हमारी ज़ुबानीका सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों, परिवारों एवं आमजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा तारों एवं रात्रि आकाश पर संवादात्मक चर्चा की गई। लेज़र आधारित रीयल-टाइम नाइट स्काई शो के माध्यम से दर्शकों को वास्तविक आकाश में तारामंडलों, ग्रहों एवं प्रमुख खगोलीय पिंडों की पहचान कराई गई। इसके अतिरिक्त दूरबीन (टेलिस्कोप) के माध्यम से ग्रहों एवं अन्य खगोलीय पिंडों का अवलोकन कराकर प्रतिभागियों को खगोल विज्ञान का प्रत्यक्ष एवं रोमांचक अनुभव प्रदान किया गया।


यह कार्यक्रम विज्ञान को जनसामान्य के और निकट लाने, खगोल विज्ञान के प्रति जिज्ञासा जागृत करने तथा नववर्ष की शुरुआत वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। नव वर्ष में प्रवेश आसमान की ओर देखते हुए आगंतुकों को नव संभावनाओं और नव उत्साह से भर गया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत रोचक, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया।

#आंचलिक_विज्ञान_केन्द्र #भोपाल #तारों_की_कहानी #खगोल_विज्ञान #विज्ञान_कार्यक्रम