सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल  22 सितंबर से लागू होने वाले नए जी.एस.टी स्लैब के बाद भी अमूल पाउच मिल्क की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होगा। गुजरात को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन के एमडी जयेन मेहता ने बताया कि पाउच मिल्क पर पहले से ही जीरो टैक्स है, इसलिए इसकी कीमतों में कोई गिरावट नहीं आएगी। हालांकि, अल्ट्रा हाई टेम्परेचर दूध की कीमतें 5% जी.एस.टी  हटने के बाद कम होंगी। अल्ट्रा हाई टेम्परेचर  दूध खास प्रोसेसिंग के साथ तैयार किया जाता है, जिससे यह बिना फ्रिज के महीनों तक सुरक्षित रहता है।

जी.एस.टी  में बदलाव के तहत 4 स्लैब की जगह अब केवल 5% और 18% के दो स्लैब होंगे। इससे आम जरूरत की चीजें जैसे साबुन, शैंपू, एसी , कार और छोटी गाड़ियां सस्ती होंगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दूध, रोटी, पराठा, छेना समेत कई फूड आइटम अब जी.एस.टी  फ्री होंगे। स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर भी टैक्स नहीं लगेगा।

इसके अलावा होटल रूम बुकिंग पर जी.एस.टी  12% से घटाकर 5% होगा (किराया ₹7,500 तक), जबकि आईपीएल टिकट और कैसिनो पर जी.एस.टी  28% से बढ़कर 40% होगा। सीमेंट, टीवी, एसी  जैसी वस्तुएं अब 18% जी.एस.टी में आएंगी। 33 जीवनरक्षक दवाइयां, कैंसर और गंभीर बीमारियों की दवाएं टैक्स फ्री होंगी।

इन बदलावों से आम आदमी को रोजमर्रा की चीजें और स्वास्थ्य बीमा, छोटी कार, मोटरसाइकिल और घरेलू सामान सस्ते मिलेंगे।

#AmulMilk #GSTUpdate #UHTMilk #GST2025 #मिल्ककीमत