सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी एक बार फिर चर्चा में हैं, और इस बार वजह है उनका आलीशान प्राइवेट जेट। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी के पास भारत का सबसे महंगा प्राइवेट जेट है – बोइंग 737 मैक्स 9 (Boeing 737 MAX 9) – जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1000 करोड़ बताई जा रही है। पिछले साल अगस्त में खरीदे गए इस जेट को उड़ते हुए 7-स्टार होटल कहा जा रहा है। यह जेट न केवल अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है, बल्कि इसमें बेहद भव्य सुविधाएं दी गई हैं। इसमें एक बड़ा केबिन, ज्यादा कार्गो क्षमता, निजी सुइट, कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग एरिया और एक एंटरटेनमेंट ज़ोन तक शामिल है।
देश में लगभग 300 लोगों के पास प्राइवेट जेट्स होने की खबरें हैं, लेकिन अंबानी का बोइंग 737 मैक्स 9 अब तक का सबसे महंगा और लग्ज़री माना जा रहा है। अंबानी परिवार के शाही रहन-सहन के उदाहरण पहले से ही एंटीलिया, उनका 15000 करोड़ का निवास, के रूप में सामने हैं, और यह जेट उनकी लाइफस्टाइल में एक और शानदार आयाम जोड़ता है।
मुकेश अंबानी का यह जेट बिज़नेस और पर्सनल ट्रैवल के लिए इस्तेमाल किया जाता है, और इसकी भव्यता किसी रॉयल पैलेस से कम नहीं मानी जा रही है। यह एक बार फिर साबित करता है कि अंबानी परिवार शानो-शौकत और टेक्नोलॉजी दोनों में देश में अग्रणी है।
#मुकेशअंबानी #प्राइवेटजेट #अंबानीजेट #सबसेमहंगाजेट #बोइंग737मैक्स9