सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खेलों के चयन हेतु ट्रायल्स का क्रम टी.टी. नगर स्टेडियम, भोपाल में निरंतर जारी है। विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आज लॉन टेनिस का ट्रायल आयोजित किया गया, जिसमें कुल 14 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
इसी क्रम में फुटबॉल के ट्रायल भी संपन्न हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए चयन हेतु अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इन ट्रायल्स के माध्यम से योग्य खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें अखिल भारतीय सिविल सेवा प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों को अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने हेतु सभी खेलों में पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित चयन प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। विभाग ने युवाओं से अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान किया है।
#सिविलसेवास्पोर्ट्स, #खेलट्रायल्स, #राष्ट्र्रीयप्रतियोगिता, #खेलसमाचार, #अखिलभारतीय, #स्पोर्ट्सअपडेट