सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कारपेट पर अपने दूसरे लुक से तहलका मचा दिया है। जहां उनके पहले फ्लोरल गाउन लुक ने फैंस को दीवाना बना दिया था, वहीं अब उनका दूसरा लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बार आलिया ब्लैक कलर के अरमानी प्रिवी गाउन में नजर आईं, जिसे नीले जेमस्टोन्स से सजाया गया था।
इस खास गाउन को स्टाइल किया था रिया कपूर ने। गाउन का डिजाइन स्लीक और एलिगेंट था, और इसमें नीले स्टोन के साथ शाइनी डिटेल्स ने आलिया को रॉयल लुक दिया। आलिया ने इस लुक को ब्लू जेम्स इयररिंग्स, डायमंड रिंग और एक आकर्षक हेडपीस से पूरा किया। खास बात यह रही कि उन्होंने न्यूड मेकअप लुक चुना, जिसमें उनका नेचुरल ग्लो और खूबसूरती पूरी तरह उभर कर सामने आई।
फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तारीफों के पुल बांध दिए। किसी ने लिखा, “आलिया का यह लुक कान्स में भारत का गर्व है”, तो किसी ने कहा, “न्यूड मेकअप में भी इतनी ग्लैमरस लग सकती हैं ये साबित कर दिया।”
गौरतलब है कि आलिया भट्ट इस वक्त संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही वे स्पाई यूनिवर्स की फिल्म अल्फा में भी नजर आएंगी।
#कान्स2025 #आलियाभट्ट #ब्लूगाउन #रेडकॉरपेट #बॉलीवुडस्टाइल #हेडपीस #AliaBhattCannes #रिया कपूर