सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :अक्षय कुमार यूं तो अपने फन लविंग नेचर के लिए जाने जाते हैं. मगर एक दफा अक्षय को इतना गुस्सा आ गया था कि उन्होंने एक शख्स को भरी महफिल में थप्पड़ जड़ दिया था. हालांकि, इस बात का मलाल उन्हें आज भी होता है. बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार फैंस के दिलों पर राज करते हैं. अक्षय इन दिनों रियलिटी गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं. शो के एक अपकमिंग एपिसोड में ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जजेस अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल और नमिता थापर गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगे. अक्षय ने इन सभी शार्क्स को एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जानकर फैंस हैरान हो रहे हैं.
#अक्षय_कुमार #बॉलीवुड #थप्पड़_विवाद #वायरल_वीडियो #मनोरंजन_समाचार