सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई में आयोजित हॉलीवुड फिल्म कराटे किड: लीजेंड्स के हिंदी वर्जन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अभिनेता अजय देवगन और उनके बेटे युग ने विशेष रूप से शिरकत की। इस फिल्म में अजय ने जैकी चैन के किरदार मिस्टर हान को और उनके बेटे युग ने ली फोंग को अपनी आवाज़ दी है। इससे पहले शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम खान ने मुफासा: द लायन किंग में डबिंग की थी, और अब देवगन पिता-पुत्र की यह जोड़ी भी इसी राह पर नजर आई।
इस मौके पर अजय देवगन ने हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “इस ऑपरेशन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं था। यह एक सटीक और साहसी निर्णय था। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को सलाम करता हूं।”
उन्होंने बेटे युग को इंडस्ट्री में आने से पहले ईमानदारी, मेहनत और संयम की सलाह दी। अजय ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में कामयाबी के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ती है और युग को पहले यह सीखना जरूरी है कि इस मंच पर टिके रहने के लिए समर्पण और अनुशासन कितना जरूरी है।
यह पिता-पुत्र की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में एक साथ वॉयस ओवर करते नजर आएगी, जिससे फैंस में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म जल्द ही भारत में रिलीज़ के लिए तैयार है।
#अजयदेवगन #ऑपरेशनसिंदूर #पीएममोदी #फिल्मीबयान #वायरलवीडियो #बॉलीवुड #राष्ट्रवाद