सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म सन ऑफ सरदार 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। 2 मिनट 56 सेकंड का यह ट्रेलर एक्शन, कॉमेडी और पंजाबी तड़के से भरपूर है। ट्रेलर में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी रंधावा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो इस बार पंजाब नहीं बल्कि स्कॉटलैंड में अपनी मस्ती और जज्बे का जलवा बिखेरते दिखेंगे।
फिल्म की कहानी जस्सी की स्कॉटलैंड में जिंदगी और एक शादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे लेकर कई हास्यास्पद और रोमांचक घटनाएं सामने आती हैं। ट्रेलर की शुरुआत एक अंग्रेजी बेबे के पोल डांस से होती है, जो अचानक गिर जाती है। इसके बाद जस्सी की मुठभेड़ होती है तीन महिलाओं से, जिसमें से एक को वह कहते हैं – “तू पहले जनानी थी, अब जनानी भी पाकिस्तानी… हमारे देश पर बम फोड़ते हो”, जो एक मजेदार पंच के साथ देशभक्ति का तड़का लगाता है।
फिल्म में स्टारकास्ट भी है शानदार
अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुबरा सैत, विंदु दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर और रोशनी वालिया जैसे अनुभवी कलाकार नजर आएंगे।
संजय दत्त नहीं बन पाए हिस्सा
पहले खबर थी कि संजय दत्त भी फिल्म का हिस्सा होंगे, लेकिन वीजा इशू के चलते वह टीम से नहीं जुड़ सके।
रिलीज डेट
सन ऑफ सरदार 2 25 जुलाई 2025 को वर्ल्डवाइड थिएटर में रिलीज होगी। ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को जोरदार एंटरटेनमेंट का डोज देने वाली है।
#अजय_देवगन #सन_ऑफ_सरदार_2 #फिल्म_ट्रेलर #बॉलीवुड #एक्शन_कॉमेडी #मृणाल_ठाकुर #रवि_किशन #बॉलीवुड_खबरें