सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह संकाय सदस्यों और छात्रों के बीच अकादमिक उत्कृष्टता और ज्ञान-साझाकरण की संस्कृति को सदैव बढ़ावा देते रहते हैं। निदेशक सिंह से प्रेरित होकर संकाय सदस्य विभन्न शोध कार्यों में असाधारण प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में, बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर अभिनव सिंह को प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए “एमपी गौरव रत्न अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया है।


यह सम्मान निदेशक दर्शन सिंह चौधरी (सांसद, होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र) एवं कमल पटेल (पूर्व कृषि मंत्री, मध्यप्रदेश शासन) द्वारा प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल निदेशक अभिनव सिंह की व्यक्तिगत उत्कृष्टता को दर्शाती है, बल्कि एम्स भोपाल की उस प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है जो संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों में उच्च मानकों की प्रेरणा जगाती है। प्रो. अजय सिंह ने डॉ. अभिनव सिंह को बधाई देते हुए कहा – “डॉ. अभिनव को एमपी गौरव रत्न अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाना एम्स भोपाल के लिए गौरव का क्षण है।

प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय है। यह सम्मान हमारे रेजिडेंट्स, युवा संकाय सदस्यों एवं पूरे चिकित्सा समुदाय को उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित करेगा।”

#एम्स_भोपाल #डॉ_अभिनव_सिंह #एमपी_गौरव_रत्न #सम्मान_समारोह #मध्यप्रदेश_सम्मान