सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रो. सुरेश कुमार जैन, कुलगुरु, के नेतृत्व में बरकतउल्ला विश्विद्यालय भोपाल के पर्यावरण एवं सरोवर विज्ञान विभाग एवं शासकीय एमएलबी कॉलेज भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में पीएम-उषा योजना के अंतर्गत पर्यावरण विज्ञान में आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस के अनुप्रयोग एवं भारतीय ज्ञान परंपरा) की भूमिका पर पाँच दिवसीय संगोष्ठी-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्रिस्प और गीक्स ऑफ गुरुकुल कार्यक्रम के नॉलेज पार्टनर रहे। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक एआई तकनीकों से परिचित कराना तथा भारतीय परंपरागत पर्यावरणीय ज्ञान के साथ उनका समन्वय स्थापित करना था।
कार्यक्रम में कुल 52 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न विषयों पर 18 व्याख्यान एवं व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए। कार्यशाला में डेटा विश्लेषण, जलवायु अध्ययन, सतत संसाधन प्रबंधन में आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस के उपयोग तथा संरक्षण संबंधी भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व पर विशेष चर्चा की गई।
समापन सत्र में प्रो. प्रवीण तामोट, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रो. विपिन व्यास, नोडल अधिकारी पीएम-उषा, डॉ. आर.के. गर्ग, सह–नोडल अधिकारी पीएम-उषा तथा डॉ. अभिलाषा भावसार, समन्वयक पीएम-उषा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पीएम-उषा स्कीम के अंतःविषयक दृष्टिकोण विकसित करने तथा तकनीक आधारित पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

#पर्यावरणविज्ञान #कृत्रिमबुद्धिमत्ता #भारतीयज्ञानपरंपरा #संगोष्ठीसमापन #सततविकास