सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / नई दिल्ली : मोहित सूरी की निर्देशित रोमांटिक फिल्म सैयारा (Saiyaara) बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल दर्शकों बल्कि फिल्मी हस्तियों का भी दिल जीत लिया है। फिल्म से डेब्यू कर रहे अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा की जोड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
इस बीच निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) का एक इमोशनल पोस्ट सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अहान पांडे ने उनका दिल तोड़ दिया है। करण ने लिखा, “मुझे याद नहीं कि आखिरी बार किसी फिल्म ने मुझे इतना भावुक किया था। मेरी आंखों में आंसू थे, लेकिन साथ ही खुशी का अनुभव भी था।”
करण जौहर ने न सिर्फ फिल्म की तारीफ की बल्कि अहान पांडे की एक्टिंग से प्रभावित होकर लिखा, “क्या डेब्यू है अहान पांडे! आपकी आंखें बहुत कुछ बयां करती हैं। आपने मुझे बतौर फिल्ममेकर फिर से एनरजी दी है।” उन्होंने निर्देशक मोहित सूरी और निर्माता अक्षय वधानी की भी प्रशंसा की और कहा कि Saiyaara ने बॉलीवुड को रोमांस की वापसी कराई है।
करण ने आदित्य चोपड़ा और YRF को धन्यवाद देते हुए लिखा, “मुझे गर्व है कि मैं YRF का स्टूडेंट हूं।”
Saiyaara इस समय सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक एहसास बन चुकी है — और करण जौहर के इमोशनल रिएक्शन ने इस जादू को और खास बना दिया है।
#सैयारा #अहानपांडे #करणजौहर #बॉलीवुडडेब्यू #मोहितसूरी #फिल्मरिव्यू #YRF