सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड की नई सुर्खियों में इन दिनों अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी छाई हुई है। सैयारा फिल्म में साथ काम करने के बाद से दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चा और तेज हो गई। कई मनोरंजन पोर्टल्स की रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों असल ज़िंदगी में भी एक-दूसरे के काफी करीब हैं और डेटिंग की अफवाहें लगातार तूल पकड़ती जा रही हैं।

इसी बीच एक इंटरव्यू में करण जौहर का बयान सामने आया, जिसने अटकलों को और हवा दे दी। जौहर ने कहा कि अहान पांडे और अनीत पड्डा बॉलीवुड के “अगले हॉट इट-कपल” बन सकते हैं। उनका यह टिप्पणी फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफी थी, हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अभी तक दोनों कलाकारों ने अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार नहीं किया है।

करण जौहर की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। फैंस का मानना है कि दोनों के बीच खास रिश्ता हो सकता है, जबकि अहान और अनीत अब तक इस विषय पर चुप्पी बनाए हुए हैं। इनके नाम अब बॉलीवुड के उन नए सेलिब्रिटी कपल्स में शामिल किए जा रहे हैं, जिन पर सभी की नज़रें टिकी हैं।

#अहानपांडे #अनीतपड्डा #करणजौहर #बॉलीवुडकपल #