सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा (रजि.) द्वारा हिंदी भवन, भोपाल में अग्रवंश प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित 300 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी तथा महापौर श्रीमती मालती राय रहीं। इस अवसर पर श्री सबनानी ने 10 विशिष्ट विद्यार्थियों को स्वयं मंच से सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा, “अग्रवाल समाज सदैव सेवा, दान और शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है।”

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “अग्रवाल समाज लक्ष्मी के साथ अब सरस्वती का भी प्रतिनिधि बन रहा है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरित करते हैं।” कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने बच्चों को भगवान अग्रसेन के आदर्शों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
प्रांतीय महामंत्री मुकेश गोयल, संयोजक नितिन गुप्ता, महिला अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी विनीत अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मंच संचालन और सम्मान के विविध चरण अत्यंत प्रेरक एवं अनुशासित रहे, जिससे समाज में एकता, प्रेरणा और गर्व की भावना जागृत हुई।
#अग्रवंशसम्मान #प्रतिभासम्मान2025 #मेधावीछात्र #शिक्षासम्मान #समारोह2025