सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा द्वारा भोपाल में भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अग्रवाल प्रत्याशियों एवं चुने गए पदाधिकारियों के सम्मान में सम्मान समारोह एवं होली मिलन समारोह का आयोजन भोपाल स्थित एक निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल सहित अन्य अग्रवाल प्रत्याशियों एवं चुने गए पदाधिकारियों का मोमेंटो देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल (वीनस), कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मित्तल, दर्शन गर्ग, सुलभ मित्तल, नवीन अग्रवाल, रामेश्वर अग्रवाल तथा प्रत्याशी अमित गोयल, हेमंत अग्रवाल और अमित कुमार बिंदल शामिल रहे।

इस अवसर पर महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश मित्तल, महामंत्री मुकेश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पंकज मित्तल, जबलपुर से आए अजय अग्रवाल, जबलपुर भास्कर समूह के मनमोहन अग्रवाल एवं ओ.पी. बंसल, रोहित गुप्ता, संभागीय अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, युवा अध्यक्ष अमित मित्तल, महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, महामंत्री रमा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष आशा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के अग्रबंधुओं ने आपसी सौहार्द के साथ होली मिलन किया तथा कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

#अग्रवालमहासभा #होलीमिलन #सम्मानसमारोह #सामाजिककार्यक्रम #समाजसमाचार