सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 200 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। मैच में 5 विकेट लेने वाले बिलाल सामी प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए, जबकि अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।
तीसरे वनडे में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश 27.1 ओवर में 93 रन पर ऑलआउट हो गई।
अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे बड़ी पारी खेली, उन्होंने 111 गेंदों में 95 रन बनाए। मोहम्मद नबी ने 37 गेंदों पर 62 और रहमानुल्ला गुरबाज ने 42 रन जोड़े। जादरान ने पूरे तीन मैचों में कुल 213 रन बनाकर सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
बांग्लादेश की ओर से सैफ हसन ने 3 विकेट लिए। हसन महमूद और तनवीर इस्लाम ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि मेहदी हसन मिराज को 1 विकेट मिला।
अफगानिस्तान की जीत में बिलाल सामी का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने 7.1 ओवर में केवल 33 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। राशिद खान ने 2 विकेट लिए।
अफगानिस्तान की टीम ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को मात दी और सीरीज क्लीन स्वीप कर दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का अनुभव दिया।
#अफगानिस्तान #बांग्लादेश #वनडे #क्रिकेट #सीरीजविन