सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अडाणी ग्रुप की प्रमुख कंपनी अडाणी पावर लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के नतीजे शुक्रवार को जारी किए। इस दौरान कंपनी को ₹3,385 करोड़ का कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 13.49% कम है। वहीं, कंपनी की कुल आय ₹14,574 करोड़ रही, जो साल-दर-साल आधार पर 6% कम है।
कंपनी का रेवेन्यू ₹14,109 करोड़ रहा और कुल खर्च ₹10,369 करोड़। टैक्स की राशि ₹899 करोड़ रही। बाजार विशेषज्ञों को उम्मीद थी कि अडाणी पावर का मुनाफा ₹4,569 करोड़ और रेवेन्यू ₹16,011 करोड़ रहेगा, लिहाजा नतीजे अनुमान से कमजोर रहे।
कंपनी ने पहली बार स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है, जिसके तहत ₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर को 1:5 रेश्यो में तोड़ा जाएगा यानी निवेशकों को 1 शेयर के बदले 5 शेयर मिलेंगे। हालांकि, रिकॉर्ड डेट अभी तय नहीं हुई है।
1996 में शुरू हुई अडाणी पावर भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट थर्मल पावर उत्पादक कंपनी है, जिसकी कुल क्षमता 15,250 मेगावॉट है।
कंपनी के शेयर आज 1.83% की गिरावट के साथ ₹577.35 पर बंद हुए। एक साल में इसमें करीब 22% की गिरावट आई है।
निवेशकों के लिए स्टॉक स्प्लिट एक अहम फैसला माना जा रहा है।
#अडाणी_पावर #कंपनी_नतीजे #शेयर_बाजार #स्टॉक_स्प्लिट #मुनाफा_घटत #व्यापार_समाचार