सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मिडिल ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की घोषणा का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ नजर आया है। खासतौर पर अदाणी ग्रुप) की कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (अडानी पोर्ट्स और एसईजेड) के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखा गया। कंपनी के शेयरों में 4% से अधिक की तेजी आई और यह निफ्टी 50 का टॉप गेनर बन गया।
युद्ध के दौरान अदाणी पोर्ट्स के शेयर लगातार गिरते नजर आ रहे थे। दरअसल, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अदाणी पोर्ट्स के अंतरराष्ट्रीय व्यापार और कंटेनर मूवमेंट पर पड़ा, जिससे निवेशकों में बेचैनी थी। युद्ध की शुरुआत के बाद 10 जून से अदाणी पोर्ट्स के शेयर 1494 रुपये से गिरकर 1331 रुपये तक आ गए थे। लेकिन सीजफायर की खबर के बाद आज यह शेयर 1408 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
इस तेजी की मुख्य वजह कंपनी का मिडिल ईस्ट कनेक्शन है, जहां से उसका बड़ा व्यापारिक हिस्सा जुड़ा हुआ है। स्थिरता लौटने से कंपनी की लॉजिस्टिक्स और पोर्ट आधारित गतिविधियों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मिडिल ईस्ट में लंबे समय तक शांति बनी रहती है, तो अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में और उछाल देखा जा सकता है। निवेशकों को अब कंपनी की आगामी तिमाही रिपोर्ट और वैश्विक हालात पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।
#अदाणी_पोर्ट्स, #शेयर_बाजार, #निफ्टी50, #सीजफायर, #ईरान_इजरायल_युद्ध, #टॉप_गेनर, #स्टॉक_मार्केट