सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अडाणी ग्रुप अपने एयरपोर्ट बिजनेस को शेयर बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 2027 तक आ सकता है। यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर है और देशभर के 8 प्रमुख एयरपोर्ट्स जैसे मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, मंगलुरू, गुवाहाटी, तिरुवंतपुरम और जल्द शुरू होने वाला नवी मुंबई एयरपोर्ट को मैनेज करती है।
फिलहाल अडाणी ग्रुप की 10 कंपनियां शेयर मार्केट में लिस्टेड हैं जिनका कुल मार्केट कैप 16.94 लाख करोड़ रुपए है। इनमें अडाणी पोर्ट्स एंड SEZ सबसे बड़ी कंपनी है जिसका मार्केट कैप 3.1 लाख करोड़ रुपए है।
ग्रुप के सीएफओ जुगेशिंदर सिंह के अनुसार, अगले 6 वर्षों में अडाणी ग्रुप 100 बिलियन डॉलर (लगभग 8.3 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेगा। यह राशि पूरी तरह से नए प्रोजेक्ट्स पर खर्च की जाएगी, किसी अधिग्रहण के लिए नहीं। निवेश का 83-85% हिस्सा एनर्जी सेक्टर में जाएगा, विशेषकर रिन्युएबल एनर्जी और स्टोरेज में। इसके अलावा 10% कंस्ट्रक्शन मटेरियल और 6-7% माइनिंग व मेटल सेक्टर में निवेश होगा।
गौतम अडाणी फिलहाल एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं, जिनकी नेटवर्थ 5.85 लाख करोड़ रुपए है, जबकि मुकेश अंबानी पहले स्थान पर हैं।
#अडाणी_ग्रुप #एयरपोर्ट_बिजनेस #IPO #शेयर_बाजार #निवेश #गौतम_अडाणी #रिन्युएबल_एनर्जी