सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल — भारत के महान रसायनशास्त्री और आधुनिक भारतीय रसायन विज्ञान के जनक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की 164वीं जयंती बड़े गर्व के साथ मना रहा है। 2 अगस्त 1861 को जन्मे आचार्य राय को भारतीय रसायन विज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है। वे एक दूरदर्शी वैज्ञानिक, शिक्षक और उद्योग के प्रबल समर्थक थे। उन्होंने बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्युटिकल्स की स्थापना कर भारत के स्वदेशी औषधि उद्योग की नींव रखी।उनकी स्मृति में देशभर में कई संस्थान इस दिन को राष्ट्रीय रसायन दिवस के रूप में मनाते हैं।
इस अवसर पर, विज्ञान केंद्र में “रे ऑफ केमिस्ट्री: डिस्कवर, एक्सपेरिमेंट, इंस्पायर” विषय के अंतर्गत विभिन्न शैक्षिक एवं रोचक विज्ञान गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, ताकि युवाओं को रसायन विज्ञान के प्रति प्रेरित किया जा सके।
कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ:
1. इंटरएक्टिव सत्र और प्रदर्शन – डॉ. अमित पॉल (आईआईएसईआर भोपाल) द्वारा
2. नए डेमोंस्ट्रेशन शो का शुभारंभ – “रासायनिक जिज्ञासा”
3. छात्रों के लिए हैंड्स-ऑन रसायन कार्यशाला
4. आचार्य राय के जीवन पर विशेष फिल्म प्रदर्शन सभी विज्ञान प्रेमियों, छात्रों, शिक्षकों और आम नागरिकों से इस अवसर पर शामिल होने का आग्रह है।

#आचार्यपीसीराय #रसायनविज्ञान #भोपालविज्ञानकेंद्र #राष्ट्रीयरसायनदिवस #वैज्ञानिकप्रेरणा