सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बिग बॉस 17 और उडारियां फेम एक्टर अभिषेक कुमार ने हाल ही में अपने स्ट्रगलिंग दिनों का एक बेहद चौंकाने वाला किस्सा साझा किया है। अभिषेक, जो आज टीवी इंडस्ट्री में एक पहचान बना चुके हैं, ने बताया कि करियर की शुरुआत में उन्हें कास्टिंग काउच जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा था, जिससे वे मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हुए थे।
पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि मुंबई आने के महज 6 महीने के भीतर उनके साथ एक अप्रिय घटना घटी। उन्होंने कहा, “एक गे इंसान मेरे साथ जरूरत से ज्यादा टची हो गया था। मैं इतना डर गया था कि उस रात रोते-रोते सो गया। उस घटना के बाद मैंने तय कर लिया था कि मैं इस इंडस्ट्री को छोड़ दूंगा।”
अभिषेक ने आगे कहा कि इस अनुभव ने उन्हें तोड़ दिया था और कुछ वक्त के लिए उन्होंने एक्टिंग का सपना छोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि, वक्त के साथ उन्होंने खुद को संभाला और मेहनत जारी रखी।
आज अभिषेक न सिर्फ बिग बॉस 17 का चर्चित चेहरा हैं, बल्कि ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के टॉप 5 कंटेस्टेंट में भी शामिल रह चुके हैं। उनका यह साहसिक बयान इंडस्ट्री में मौजूद कड़वे सच को उजागर करता है और यंग एक्टर्स के लिए एक चेतावनी भी है।
#अभिषेककुमार #कास्टिंगकाउच #बिगबॉस17 #टीवीएक्टर #बॉलीवुडन्यूज़ #इंडस्ट्रीस्ट्रगल