सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / विदिशा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (अभाविप), मध्यभारत प्रांत द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रांत छात्रा सम्मेलन का विदिशा नगर में भव्य समापन हुआ। इस सम्मेलन में उद्घाटन सत्र में मध्यप्रदेश सरकार में राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, अभाविप की राष्ट्रीय मंत्री कु. शालिनी वर्मा, प्रांत अध्यक्ष धर्मेंद्र राजपूत, प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी एवं प्रांत छात्रा प्रमुख कु. बबली शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने छात्राओं को सशक्त नेतृत्व और देश की सेवा के लिए प्रेरित किया। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि “विद्यार्थी परिषद् छात्राओं को नेतृत्व देने वाला सर्वश्रेष्ठ संगठन है।” राष्ट्रीय मंत्री शालिनी वर्मा ने छात्राओं को बताया कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य, संस्कार और समाज की सेवा है। उन्होंने भारत की वीरांगनाओं जैसे स्व. सुषमा स्वराज, रानी अबक्का, अहिल्याबाई होलकर और सावित्रीबाई फुले का उदाहरण देते हुए छात्राओं को प्रेरित किया। इस दौरान प्रो. विजय टंडन, डीन, इंटरनेशनलाइजेशन, यूएआई, ने एआई आपकी जगह नहीं लेगा, लेकिन जो कोई एआई का उपयोग करेगा वह ले सकता है” विषय पर ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया। छात्राओं ने क्विज़, टंग ट्विस्टर्स और सामान्य ज्ञान प्रश्नों के माध्यम से सक्रिय भागीदारी की। उन्होंने एआई, मेटावर्स, ब्लॉकचैन, क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी तकनीकों के महत्व और भविष्य के कार्यक्षेत्रों के अवसरों पर जानकारी दी।

द्वितीय दिवस छात्राओं को मिशन साहसी प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें स्वयं सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता के विषय शामिल थे। सम्मेलन में 1200 छात्राओं ने भाग लिया। समानांतर सत्रों में “स्वस्थ छात्राएं सशक्त भारत”, “स्वावलंबी छात्राएं स्वावलंबी भारत” जैसे विषयों पर चर्चा की गई। महाविद्यालय प्रबंधन और अभाविप के नेताओं ने छात्राओं की सक्रिय भागीदारी और आयोजन की सफलता की सराहना की। सम्मेलन का उद्देश्य छात्राओं को नेतृत्व, राष्ट्रीय संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना था।
#अभाविप #छात्रासम्मेलन #मध्यभारत #विदिशा #महिलासशक्तिकरण